Advertisement

बर्मिंघम, 15 जून | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बांग्लादेश पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहंचा है, वहीं भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा विजेता है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट को जीता था। इसके अलावा, वह 2000 में फाइनल का रास्ता तय करने में सफल रहा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाया। लाइव स्कोर

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेल रहे हैं।  इस मैच के लिए भारत और बांग्लादेश की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  लाइव स्कोर

टीमें : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मोसद्दक हुसैन, रूबेल हुसैन, तस्कीन अहमद और मुस्तफीजुर रहमान। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार