8 सितम्बर (CRICKETNMORE) हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट के कारण कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से बाहर हो गए हैं। ब्रावो की अंगुली में चोट लगी है।

Advertisement

ब्रावो ट्रिंबागो नाइट राइटर्ड्स टीम के सदस्य हैं। चोट के बाद हालांकि क्लब को कीरन पोलार्ड को अपना कप्तान नियुक्त करना पड़ा है।

Advertisement

अंगुली की चोट के ठीक होने के बाद ब्रावो को लीग के मध्य चरण से टीम को अपनी सेवाएं देने की उम्मीद थी लेकिन अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि उनकी चोट को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगेगा।

ब्रावो ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य अगले दो महीने में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटना है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार