23 मई। क्रिकेट फैन्स को बहुत ही बड़ी झटका मिला है। दुनिया के सबसे धमाकेदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला ले लिया है।
Advertisement
क्रिकेट फैन्स के लिए यह बेहद ही बड़ा झटका है। किसी को इस बात का यकिन भी नहीं हो रहा है कि एबी इतनी जल्दी इतना बड़ी फैसला ले सकते हैं।
Advertisement
अभी हाल ही में आईपीएल के दौरान एबी डीविलियर्स ने कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी को चकित कर दिया था। हर किसी को उम्मीद थी कि एबी डीविलियर्स वर्ल्ड कप 2019 तक जरूर खेलेंगे। एबी ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरीए मैसेज पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।