ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ आईपीएल 2021 के पहले चरण में जो कुछ भी हुआ शायद ही कोई क्रिकेट फैन उसे भूला हो। डेविड वॉर्नर आईपीएल 2021 के पहले चरण में फॉर्म से जूझते हुए नजर आए जिसके बाद दिल के करीब उनकी टीम SRH ने ना केवल उनसे बीच आईपीएल कप्तानी छीनी बल्कि प्लेइंग इलेवन से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। डेविड वॉर्नर के साथ हुए इस रवैये के बाद हैदराबाद की टीम को जमकर ट्रोल किया गया था। वहीं आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में एक बार फिर से डेविड वॉर्नर ने प्लेइंग इलेवन में वापसी की और उसके बाद जो हुआ उसने फैंस को और ज्यादा हैरान किया।

Advertisement

कुछ मैच खराब होने के बाद डेविड वॉर्नर को फिर से प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया वहीं उनको हैदराबाद की टीम ने डगआउट तक में बैठने की इजाजत नहीं दी थी। फिर भी डेविड वॉर्नर को स्टेंड में बैठकर टीम को चीयर करते हुए देखा गया था। उनके ऑस्ट्रेलियाई हमवतन, ब्रेट ली को लगता है कि आईपीएल 2021 के दौरान डेविड वार्नर के साथ दुर्व्यवहार हुआ था। जिसका क्रिकेटर के मन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था।

Advertisement

ICC के लिए अपने कॉलम में ब्रेट ली ने लिखा, 'यह ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रतिभा से भरी हुई है और मेरे लिए, डेविड वार्नर इसकी कुंजी हैं। मैं कहना चाहता हूं कि वो उन खेलों के लिए रन बचा रहा था जो उसके आईपीएल फॉर्म के बाद बनाने का उसपर दबाव था। उसके साथ वास्तव में कठोर व्यवहार किया गया था और हो सकता था कि इससे उसका आत्मविश्वास खत्म हो जाता। लेकिन, वह बड़े मंच पर फलते-फूलते हैं। क्लास पर्मानेंट होती है।'

बता दें कि डेविड वार्नर आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2013 और 2020 के बीच 134 से अधिक की स्ट्राइक रेट को बनाए रखते हुए हर साल लगातार 500 से अधिक रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 13 मैचों में अविश्वसनीय 848 रन बनाए और टीम को आईपीएल का खिताब भी जितवाया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार