भारत में क्रिकेट के खेल को धर्म माना जाता है और कई खिलाड़ियों को भगवान जैसा दर्जा दिया जाता है। कई विदेशी खिलाड़ी भी भारत से प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें भी यहां के फैंस से उतना ही प्यार मिलता है जितना भारतीय खिलाड़ियों को मिलता है। इन विदेशी खिलाड़ियों में ब्रेट ली का नाम भी शामिल है। ब्रेट ली जब खेलते थे तब भी उन्हें भारतीय फैंस बहुत प्यार करते थे और अब जब वो आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं तो भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता हैं कि RCB के दो फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्कूटर से उनकी कार का पीछा करने लग जाते हैं। इस दौरान ब्रेट ली इन दोनों को हेल्मेट पहनने के लिए भी कहते हैं। ब्रेट ली द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ब्रेट ली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "भारत हमेशा अद्भुत आश्चर्य से भरा होता है! यहां के लोगों का पैशन काफी अच्छा लगता है।” 

ब्रेट ली इस समय आईपीएल की इंग्लिश कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और आईपीएल में टीमों और खिलाड़ियों पर अपनी राय देते दिख रहे हैं। वहीं, अगर आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो 12 अप्रैल तक 17 मैच खत्म हो चुके हैं और फिलहाल राजस्थान की टीम 4 में से 3 मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर वन पर बनी हुई। दूसरे नंबर पर केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। लखनऊ की टीम ने भी 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनके भी राजस्थान की ही तरह 6 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान पहले स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार