India vs Zimbabwe 2nd T20I: जिम्बाब्वे के युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने शनिवार (25 जुलाई) को भारत के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के जड़कर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। डेब्यू मैच खेल रहे यश ठाकुर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
इस पारी में दसवां रन बनाते ही बेनेट ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन रन पूरे कर लिए। जिम्बाब्वे के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कप्तान सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे कम 63 पारियों में यह कारनामा किया है।
इसके अलावा बतौर पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी उन्होंने सबसे कम उम्र में 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। बेनेट 22 साल 257 दिन की उम्र में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
बता दें कि इस मैच में गेंदबाजी में भी बेनेट ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसमें ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन और तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें बेनेट ही टॉप स्कोरर रहे। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट, यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।