30 अगस्त। ट्रेंट ब्रिज पर खेले गए तीसरे मैच में जीत हासिल कर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाली भारतीय टीम गुरुवार से शुरू हो रहे चौथे मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड की टीम के लिए यह मैच सीरीज जीतने का मौका है जिसमें वो किसी भी तरह कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

भारत ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की थी। टेस्ट की नंबर-1 टीम कोशिश करेगी कि वह अपने उसी प्रदर्शन को बरकरार रखे। इस मैच में कप्तान विराट कोहली बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा की कोहली टेस्ट में अपनी कप्तानी में मैच में अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि चौथा टेस्ट मैच साउथैंम्टन में होगा और वहां का मौसम बेहद ही सुहाना है। मैदान पर धूम खिली हुई है। यानि बारिश की संभावना ना के बराबर है।

टॉस की बात करें तो जो भी टीम टॉस जीतने में सफल रहती है तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार