एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जैक क्रॉली (Zak Crawley) के शतक की मदद से स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 72 ओवर में 4 विकेट खोकर 384 रन बना लिए है। मेजबान टीम की बढ़त 67 रन की हो चुकी हैं। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 90.2 ओवर में 317 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। 

Advertisement

एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 83 ओवर में 8 विकेट खोकर 299 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे। इसके बाद जब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया खेलने उतरी तो पूरी टीम 90.2 ओवर में 317 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट मार्क वुड ने लिए। इसके अलावा 2 विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में गए। वहीं एक-एक विकेट जेम्स एंडरसन, मोईन अली और मार्क वुड को मिला। 

इसके बाद जब इंग्लैंड टीम खेलने उतरी तो उन्होंने लंच ब्रेक तक 16 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। लंच ब्रेक के समय जैक क्रॉली 46 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं मोईन 44 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। बेन डकेट के रूप में एकमात्र विकेट मिचेल स्टार्क को मिला। डकेट 1(6) रन बनाकर आउट हो गए। 

इंग्लैंड ने टी ब्रेक तक 41 ओवर में 2 विकेट खोकर 239 रन बना लिए है। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक क्रॉली 128 गेंद में 14 चौको और 2 छक्कों की मदद से 132 रन बनाकर खेल रहे थे। वही जो रुट 35 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। एकमात्र विकेट मोईन अली (54) के रूप में गिरा। उन्हें पवेलियन की राह स्टार्क ने दिखाई। मोईन और क्रॉली ने 121 (152) रन की साझेदारी की। वहीं रुट और क्रॉली तेजी से 109* (86) रन जोड़ चुके हैं। 

तीसरे सेशन में बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे क्रॉली अपने दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 182 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौको और 3 छक्कों की मदद से 189 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी का अंत कैमरून ग्रीन ने बोल्ड करके किया। कुछ देर बाद जो रुट को 84(95) के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने आउट कर दिया। 

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 72 ओवर में 4 विकेट खोकर 384 रन बना लिए है और उनकी बढ़त 67 रन की हो चुकी हैं। स्टंप्स के समय हैरी ब्रूक 41 गेंद में 14 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। वहीं कप्तान बेन स्टोक्स 37 गेंद में 2 चौको की मदद से 24 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है। स्टोक्स और ब्रूक 33* (65) रन जोड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क 2 और जोश हेजलवुड एक विकेट ले चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार