9 जून। तीसरे विश्व कप खिताब अपने नाम करने के लिए पसीना बहा रही भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
Advertisement
भारत ने हालांकि साउथ अफ्रीका को लगभग एकतरफा अंदाज में मात दी थी, लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां उसे काम करने की जरूरत है। उदाहरण के तौर पर लंबी साझेदारियां।
Advertisement
वहीं, आस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था। इस जीत के लिए हालांकि उसे संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन उस संघर्ष ने बता दिया था कि आस्ट्रेलिया क्यों कुछ ही महीनों में खिताब की दावेदार टीम के रूप में नजर आने लगी है।
आपको बता दें कि यह मैच ओवल में खेला जाने वाला है। ऐसे में जब धोनी स्टेडियम पहुंचे तो क्रिकेट फैन्स धोनी - धोनी कहकर चीयर करते हुए दिखाई दिए।