24 फरवरी। भले ही पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप शॉ ने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेटों से बुरी हार झेलनी पड़ी लेकिन इस हार का सबसे बड़ा कारण जसप्रीत बुमराह साबित हुए।

Advertisement

जब से बुमराह ने चोट के बाद वापसी की है तब से उनकी गेंदबाजी औसत नजर आई है जो हर क्रिकेट पंडित और क्रिकेट फैन्स को चौंका रहा है। बुमराह की विफलता ने भारतीय क्रिकेट टीम के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है। टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

वेलिंग्टन टेस्ट में बुमराह के खाते में केवल 1 विकेट दर्ज हुए जो निराशानजक है। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ी तो वहीं दूसरी ओर बुमराह जैसे तेज गेंदबाज का असफल होना बेहद ही निराशाजनक बात रही।  चोट से वापसी करने के बाद बुमराह का यह पहला टेस्ट सीरीज है।

इससे पहले वनडे और टी-20 मैच खेलकर बुमराह ने वापसी की लेकिन उनकी गेंदबाजी वो धार नजर नहीं आ रहा जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बुमराह ने साल 2020 में अबतक वनडे, टेस्ट और टी-20 को मिलाकर 15 मैच खेले हैं और 10 विकेट लेने में सफलता पाई है।

आपको बता दें कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत पर 1-0 की बढ़त ले ली।  यह न्यूजीलैंड की 100वीं टेस्ट जीत भी है। 29 फरवरी को सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार