साउथैम्पटन, 8 जुलाई| मेजबान इंग्लैंड ने यहां एजेस बाउल मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपनी पहली पारी में चायकाल के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय तक 17.4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। चायकाल के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय तक रोरी बर्न्स  55 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन और जोए डेनली 48 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 14 रन पर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

इससे पहले, मैच का पहला सत्र बारिश के कारण धुल गया था और इसी कारण टॉस में भी देरी हुई। बिना एक भी गेंद फेंके भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के समर्थन में घुटने के बल बैठकर नस्लवाद का विरोध किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और डॉम सिब्ले खाता खोले बिना ही शैनन गैब्रियल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

सिब्ले का विकेट जिस समय गिरा, उस समय इंग्लैंड मात्र एक रन ही बना पाई थी। लेकिन इसके बाद बर्न्सव और डेनली ने संभल कर खेलते हुए चायकाल तक इंग्लैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया।

वेस्टइंडीज की तरफ से गैब्रियल को अब तक एक विकेट मिला है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार