अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में जोस बटलर ने अपनी जबरदस्त फुर्ती और धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। पहले विकेट के पीछे उनका सुपरमैन स्टाइल कैच और फिर बल्ले से 97 रन की नाबाद पारी — बटलर ने हर मोर्चे पर कमाल कर दिखाया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल (39 रन), आशुतोष शर्मा (37 रन) और करुण नायर व ट्रिस्टन स्टब्स (31-31 रन) ने अहम पारियां खेलीं। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जिसमें विप्रज निगम का विकेट भी शामिल था।

Advertisement

विप्रज निगम को आउट करने में जोस बटलर का कमाल का कैच सबसे बड़ा आकर्षण रहा। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद को निगम ने विकेटकीपर के ऊपर से खेलना चाहा, लेकिन बटलर ने दाहिनी ओर डाइव लगाते हुए शानदार तरीके से गेंद को लपक लिया। यह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसने दिल्ली के रन फ्लो पर लगाम कस दी।

यहां देखिए VIDEO:

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत भले ही कुछ खास नहीं रही, लेकिन जोस बटलर ने तूफानी अंदाज़ में बाज़ी पलट दी। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और मिचेल स्टार्क के एक ओवर में लगातार 5 चौके लगाकर मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच तीसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई, जिसमें रदरफोर्ड ने 43 रन बनाए। आखिरी ओवर में गुजरात को 10 रन चाहिए थे, जिसे राहुल तेवतिया ने दो गेंदों में ही निपटाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार