Big Bash League 2021-22: बिग बैश लीग में बुधवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के स्पिन गेंदबाज कैमरून बॉयस ने सिडनी थंडर के खिलाफ चार बॉल पर लगातार चार बल्लेबाज को आउट किया, जिसके बाद वो बीबीएल के इतिहास में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

मेलबर्न रेनेगेड्स के स्टार बॉलर कैमरून बॉयस ने सिडनी थंडर के चार बल्लेबाजों को एक के बाद एक आउट करते हुए पेवेलियन की तरफ जाने को मजबूर कर दिया, जिसके बाद वो बीबीएल में हैट-ट्रीक हासिल करने वाले 7वें गेंदबाज बन चुके हैं। इसी के साथ ही वो डबल हैट्रिेक लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज भी बने, उनसे पहले सिर्फ श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने ही चार बॉल पर लगातार चार विकेट चटकाने का कारनामा किया था। मलिंगा की घातक गेंदबाजी के सामने साल 2019 में न्यूजीलैंड के चार बल्लेबाजों लगातार बॉल पर आउट हुए थे। 

Advertisement

कैमरून बॉयस ने अपने कोटे के दूसरे ओवर में ही ये अद्भुत कारनाम पूरा किया। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर सिडनी थंडर के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स(44) का विकेट चटकाया था। जिसके बाद पारी के 9वें ओवर में अपना दूसरा ओवर करने आए इस खिलाड़ी ने शुरू की तीन बॉल पर जॉनसन सांगा(02), एलेक्स रॉस(00) और डेनियल सैम्स(00) को अपनी फिरकी में फंसाकर आउट करते हुए पेवेलियन की तरफ चलता किया।

बॉयस ने अपने कोटे के चार ओवर में 21 रन खर्चते हुए सिडनी थंडर के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। हालांकि उनके अलावा सिर्फ जेक एवांस और जोश लालोर को ही एक-एक विकेट मिला। सिडनी थंडर के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान उस्मान ख्वाजा ने बनाए। उन्होंने 51 बॉल का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके दम पर टीम ने 8 विकेटो के नुकसान पर 170 रन बना लिए है। रेनेगेड्स को जीत के लिए 20 ओवरों में 171 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार