Cameron Green Ruled Out, AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है।
ऑस्ट्रेलिया के 27 वर्षीय युवा स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी अपने अधिकारिक बयान में बताया कि ग्रीन को पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई है, जिसके चलते वह डरबन टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
ग्रीन को यह चोट दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान लगी थी। यह मैच 30 सितंबर को पॉचेफस्ट्रूम में खेला गया था। चोट के बाद से ही उनके पहले टेस्ट में खेलने को लेकर संशय बना हुआ था।
इसी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करते समय सैम हार्पर और निक मैडिनसन को भी स्क्वाड में शामिल किया था। अब ग्रीन के बाहर होने के बाद इन दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 9 से 13 अक्टूबर — किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
ऑस्ट्रेलियाई समय: शाम 6:30 बजे | स्थानीय समय: सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट: 18 से 22 अक्टूबर — सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा
ऑस्ट्रेलियाई समय: शाम 7:00 बजे | स्थानीय समय: सुबह 10:00 बजे
तीसरा टेस्ट: 27 से 31 अक्टूबर — न्यूलैंड्स, केपटाउन
ऑस्ट्रेलियाई समय: शाम 7:30 बजे | स्थानीय समय: सुबह 10:30 बजे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन (पहले टेस्ट से बाहर), सैम हार्पर, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (दूसरे टेस्ट से), मार्नस लाबुशेन, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।