आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हरा दिया। पंजाब की इस हार का मतलब ये है कि उनका प्लेऑफ में पहुंचना भी अब मुश्किल हो गया है क्योंकि अब शिखर धवन की टीम भी 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी जिसका मतलब ये है कि उन्हें दूसरी टीम के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं, दिल्ली की टीम ने इस मैच में वैसा खेल दिखाया जैसा दिल्ली के फैंस पूरे सीजन में देखना चाहते थे।

Advertisement

धर्मशाला के विकेट पर दिल्ली के बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए स्कोरबोर्ड पर 213 रन लगा दिए। इस दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी भी की। इन दोनों के अच्छे स्टार्ट के चलते दिल्ली एक बड़े स्कोर तक पहुंच पाया और मैच के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने माना भी कि ये विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा था जबकि गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने जैसा था।

Advertisement

वॉर्नर ने पृथ्वी शॉ के साथ बातचीत के दौरान मस्ती भी की। बातचीत के दौरान वॉर्नर ने मज़े-मज़े में ये भी कह दिया कि क्या धर्मशाला की पिच को दिल्ली ले जाया जा सकता है। वॉर्नर की ये बात सुनकर पृथ्वी शॉ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इन दोनों की मजेदार बातचीत का वीडियो शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस दौरान पृथ्वी शॉ ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि उनके बल्ले से रन निकले। दिल्ली की टीम बेशक प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हो लेकिन अब वो दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। पंजाब का रास्ता काटने के बाद अब दिल्ली की निगाहें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच पर हैं। ये मैच सीएसके के लिए काफी अहम होगा लेकिन अगर दिल्ली जीत गई तो सीएसके के लिए प्लेऑफ तक पहुंचना भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए एमएस धोनी की टीम इस मैच में अपना सब कुछ न्यौछावर करते हुए दिखेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार