7 अक्टूबर, रांची (CRICKETNMORE)> भारत ने शनिवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। 

Advertisement

धोनी की वाइफ साक्षी की खूबसूरत देखकर आप हो जाएगें बेहाल, देखिए इस वायरल फोटो को PHOTOS

आस्ट्रेलिया को हालांकि इस मैच से पहले बुरी खबर मिली। उसके नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डेविड वार्नर टीम की कमान संभाल रहे हैं।  आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को पदार्पण का मौका दिया है। 

Advertisement

धोनी की वाइफ साक्षी की खूबसूरत देखकर आप हो जाएगें बेहाल, देखिए इस वायरल फोटो को PHOTOS

भारत ने अक्षर पटेल को आराम देते हुए कुलदीप यादव को अंतिम एकदाश में चुना है। वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले शिखर धवन भी वापसी कर रहे हैं। 

टीम : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार। 

आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर (कप्तान), एरॉन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड, मोएजिज हेनरिक्स, डेनियर क्रिस्टियन, टिम पेन (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, एंड्रयू टाइ, एडम जाम्पा और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार