साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 44वें ओवर की छठी गेंद पर अपना शतक पूरा किया, अपने बाइसेप्स का प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत दिखाई और अपने पहले वनडे शतक का जश्न मनाया। संजू सैमसन ने जिस तरह से अपनी बाइसेप्स दिखाई उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की याद दिला दी। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 में इसी तरह अपनी बाइसेप्स दिखाई थी और इशारा किया वो ताकत की वजह से ही बड़ी-बड़ी हिट लगाते है। रोहित ने ऐसा इशारा पाकिस्तान के खिलाफ छक्का मारकर अंपायर की तरफ किया था। 

Advertisement

संजू सैमसन का क्रिकेट करियर आसान नहीं रहा है क्योंकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं और जो मौका उन्हें मिला है उसे भुनाने में भी वह असफल रहे हैं। सैमसन टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं और अब अपने पहले वनडे शतक के साथ वह टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए तैयार हैं। संजू पहले वनडे में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 296 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 108(114) रन, तिलक वर्मा ने 52(77) और रिंकू सिंह ने 38(27) रन की पारियां खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ब्यूरन हेंड्रिक्स ने चटकाए। नांद्रे बर्गर के खाते में 2 विकेट गए। लिज़ाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार