Chamari Athapaththu Record: महिला टी20 एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का छठा मुकाबला बीते बुधवार, 02 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां श्रीलंका (Sri Lanka Women) ने 124 रन डिफेंड करके इंडोनेशिया (Indonesia Women) को 75 रनों से मात दी। इस मुकाबले की नायिका श्रीलंकाई कैप्टन चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) रहीं, जिन्होंने विपक्षी टीम के 7 विकेट चटकाए। उन्होंने दो खास रिकॉर्ड बनाए हैं।

Advertisement

विमेंस टी20 एशिया कप के इतिहास का बेस्ट बॉलिंग फीगर: चमारी अट्टापट्टू ने दुबई के मैदान पर इंडोनेशिया के खिलाफ 3.3 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट चटकाए। ये विमेंस टी20 एशिया कप के इतिहास का बेस्ट बॉलिंग फीगर है। उन्होंने पाकिस्तान की मरीना इक़बाल को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है। मरीना ने साल 2012 में थाईलैंड के खिलाफ 3 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

WT20I का पांचवां बेस्ट बॉलिंग फीगर: 36 वर्षीय चमारी अट्टापट्टू विमेंस टी20 इंटरनेशनल में पांचवां सबसे अच्छा स्पेल डालने वाली गेंदबाज़ी भी बन गईं हैं। उन्होंने Cyprus Women की खिलाड़ी Samanthi Dunukedeniya को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने साल 2025 में Czech Republic Women के खिलाफ 3.5 ओवर में 15 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

विमेंस टी20 में बेस्ट स्पेल डालने वाली गेंदबाज़

  • लौरा कार्डोसो - 3.0 ओवर में 4 रन देकर 9 विकेट vs लेसोथो महिला (2026)
  • रोहमालिया रोहमालिया - 3.2 ओवर में 0 रन देकर 7 विकेट vs मंगोलिया महिला (2024)
  • फ्रेडरिक ओवरडाइक - 4.0 ओवर में 3 रन देकर 7 विकेट vs फ्रांस महिला (2021)
  • एलिसन स्टॉक्स - 3.4 ओवर में 3 रन देकर 7 विकेट vs पेरू महिला (2022)
  • चमारी अट्टापट्टू - 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट vs इंडोनेशिया महिला (2026)
  • सामंथी डुनुकेडेनिया - 3.5 ओवर में 15 रन देकर 7 विकेट vs चेकिया महिला (2025)

मैच का हाल: दुबई के मैदान पर इंडोनेशिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। श्रीलंका के लिए नीलाक्षी दे सिल्वा ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इंडोनेशिया की टीम 18.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 49 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तो ऐसे श्रीलंका ने ये मुकाबला 75 रनों से जीतकर अपने नाम दर्ज किया। वो अब ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल पर दो मैचों में दो जीत के साथ पहली पॉजिशन पर हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार