पाकिस्तान में इस समय डोमेस्टिक टूर्नामेंट चैंपियंस वन डे कप (Champions One-Day Cup) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के दौरान मैच नंबर 3 में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। दरअसल पैंथर्स के सैम अयूब (Saim Ayub) ने डॉल्फिंस के खिलाफ फील्डिंग करते हुए बाउंड्री के पास एक कैच टपका दिया। 

Advertisement

उन्होंने सूर्या के उस कैच की नकल करने की कोशिश की जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पकड़ा था। वहीं सैम द्वारा कैच टपकाये जानें के बाद पाकिस्तान की फील्डिंग का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। यह घटना दूसरी पारी के 18वें ओवर के दौरान हुई जब डॉल्फिंस के मुहम्मद अखलाक ने स्पिनर उसामा मीर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेला। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ा तो उन्‍होंने गेंद को हवा में उछाल दिया लेकिन यह गेंद बाउंड्री के पार चली गई। हालाँकि, गेंद बाउंड्री के पार चली गयी और उनकी टीम को छह रन का नुकसान हुआ।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 16 रन की दरकरार थी और डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे। वहीं  गेंद हार्दिक पांड्या के हाथ में थी। उन्होंने पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस डाली जिस पर मिलर ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन अच्छा नहीं था और बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने अपना बैलेंस बनाए रखा और एक शानदार कैच लपककर मिलर को आउट कर दिया। अगर सूर्या वहां पर अपना बैलेंस ना बना पाते तो शायद वो छक्का हो जाता और मिलर स्ट्राइक पर भी रहते। भारत ने फाइनल मैच 7 रन से जीत लिया। 

चैंपियंस वन डे कप के तीसरे मैच की बात करें तो पैंथर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 328 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन उसामा खान ने बनाये। उन्होंने 110 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 111 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हैदर अली ने 63(46) और कप्तान शादाब खान ने 65(45) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉल्फिंस 47 ओवर में 278 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से कासिम अकरम ने 65(62) और साहबजादा फरहान ने 52(69) रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार