India vs Bangladesh: तौहीद हृदोय और जाकेर अली की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भारत को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 35 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। इसके बाज तौहीद औऱ जाकेर ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम की खराब फील्डिंग के चलते जीवनदान मिल। जिसके चलते अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से भी चूक गए। 

Advertisement

तौहीद औऱ जाकेर ने मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में छठे विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है औऱ पहली बार भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में बांग्लादेश ने यह कारनामा किया है। 

जाकेर ने 114 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली वहीं तौहीद हृदोय ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 118 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। जिससे बांग्लादेश ने 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट, हर्षित राणा ने 3 विकेट औऱ अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। 

टीमें

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव ।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार