बर्मिघम, 27 मई (CRICKETNMORE)| इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षो से अपने खेल से सभी को हैरान करने वाली बांग्लादेश टीम तकरीबन 11 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही है। वह तीन बड़ी टीमों से ज्यादा रैंकिंग के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में कदम रखेगी। बांग्लादेश ने जिस तरह का खेल बीते सालों में खेला, उससे उसने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को मात दी है। टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम उसी तरह से खेलेगी, जिस तरह से खेलती आई है। 

Advertisement

मुर्तजा ने कहा कि, "हमसे काफी उम्मीदें हैं, लेकिन हम उसी तरह से खेलना चाहते हैं, जिस तरह से बीते दो वर्षो में खेलते आए हैं। हम अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करना चाहेंगे।"
बांग्लादेश आईसीसी टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर है। वह रैंकिंग में श्रीलंका (सातवें) और पाकिस्तान (आठवें) से आगे है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

मुर्तजा ने कहा, "हम छठी रैंकिंग की टीम हैं। यह हमारे लिए सुकून की बात है। हम इससे बेहद खुश हैं। लेकिन हम इससे आगे बढ़ना चाहते हैं। हम जितनी दूर जा सकते हैं, जाना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। मुर्तजा ने कहा, "हम कुछ भी कर सकते हैं। हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

हमें एक टीम की तरह खेलना होगा, जैसा कि हम करते आए हैं। उम्मीद है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। उनका मानना है कि ऐसे ग्रुप में उनके लिए टूर्नामेंट किसी भी तरह से आसान नहीं होगा।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह टूर्नामेंट काफी मुश्किल होगा। हमें जिस ग्रुप में रखा गया है, वह काफी मुश्किल है। हमारे ग्रुप में आस्टेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं। यह आसान नहीं है।"

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार