नई दिल्ली, 3 जून| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अक्सर अपनी फिटनेस के प्रति अपने साथियों की सोच में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल का मानना है कि कोहली के फिटनेस का प्रभाव भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। 

Advertisement

तमीम ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएनक्रिकइंफो के पॉडकास्ट में कहा, " यह अवश्य कहना चाहिए। मैं इसलिए ऐसा नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं एक भारतीय क्रिकेटर से बात कर रहा हूं, जोकि एक पूर्व क्रिकेर हैं। मुझे लगता है कि भारत हमारा पड़ोसी देश है। ऐसे में हमारे खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस से प्रभावित होकर खुद पर ध्यान देना शुरू किया है।"

Advertisement

31 वर्षीय तमीम ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने कोहली को मैदान पर अभ्यास करते हुए देखा था तो खुद पर उनको शर्म आने लगी थी।

उन्होंने कहा, " मुझे इसे बताने में कोई शर्म महसूस नहीं हो रही है कि मैंने जब दो-तीन साल पहले कोहली को जिम में और मैदान पर ट्रेनिंग करते देखा था तो मुझे खुद पर शर्म आने लगी थी कि मेरी उम्र का खिलाड़ी कितनी मुश्किल ट्रेनिंग कर रहा है।"

बांग्लादेशी बल्लेबाज ने कहा, " विराट की सफलता का राज भी शायद उनकी फिटनेस है। वो जितनी ट्रेनिंग करते हैं मैं उसकी आधी भी नहीं करता। मैं अगर उनका 50 या 60 फीसदी भी कर लूं तो काफी बेहतर हो जाऊंगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार