भारतीय क्रिकेट टीम ने लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 62 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 200 रनों के पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए इस मैच में अगर कुछ पॉज़ीटिव रहा तो वो थी मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ चरिथ असलंका की बैटिंग। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज़ ने भारतीय गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया और आखिर तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 स्टाइलिश चौके भी देखने को मिले।

Advertisement

आप असलंका का स्ट्राइक रेट देखकर कहेंगे कि 200 का पीछा करते हुए सिर्फ 112.77 का स्ट्राइक रेट, ये तो किसी भी लिहाज़ से तारीफ के काबिल नहीं है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आपको श्रीलंका के बाकी बल्लेबाज़ों की तरफ भी देखना होगा क्योंकि किसी भी बल्लेबाज़ ने उनका साथ देने की हिम्मत नहीं दिखाई।

असलंका अकेले ही मज़बूत भारतीय गेंदबाज़ी लाइनअप का सामना करते रहे। उन्होंने अंत तक लड़ने का ज़ज्बा दिखाया लेकिन वो 11 भारतीय खिलाड़ियों के सामने अकेले पड़ गए। अगर असलंका को बाकी बल्लेबाज़ों का साथ मिला होता तो ये मैच और भी मज़ेदार हो सकता था। चलिए श्रीलंका को बेशक इस मैच में हार मिली हो लेकिन आगे आने वाले मैचों के लिए असलंका बाकी बल्लेबाज़ी के लिए मिसाल पेश कर गए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार