IPL 2023: आईपीएल 16 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पिछले सीजन में फ्लॉप रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक बार फिर से अपना पराक्रम दिखाने के लिए बेताब हैं। सीएसके एक बार फिर से अपने घर चेपॉक में खेलने को काफी उत्साहित है। सीएसके की टीम ने सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास भी किया और इस प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए फैंस की इतनी भीड़ थी मानो कोई इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा हो।

Advertisement

इस प्रैक्टिस सेशन के बाद सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा फैंस का मनोरंजन करते हुए भी दिखे। इस समय सोशल मीडिया पर जडेजा का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो पुष्पा मूवी का फेमस स्टेप कर रहे हैं। पुष्पा मूवी का ये सिग्नेचर स्टेप 'मैं झुकेगा नहीं साला' काफी वायरल हुआ था और जडेजा को एक बार फिर इसे करते हुए देखा गया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जडेजा का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जडेजा को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और जोर-जोर से चिल्लाते भी हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चेन्नई की टीम पिछले आईपीएल सीजन में 9वें स्थान पर रही थी, पिछला सीजन माही की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था ऐसे में वो इस बार पिछले सीजन की भरपाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

इस बार चेन्नई की टीम में बेन स्टोक्स, मोईन अली और दीपक चाहर जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की टीम इस बार पांचवीं ट्रॉफी जीत पाती है या नहीं। वैसे कुछ लोगों का ये भी मानना है कि ये सीजन एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है ऐसे में पूरी टीम माही के लिए भी ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार