14 अप्रैल,(CRICKETNMORE)।  सुरेश रैना के अर्धशतक और इमरान ताहिर (4/27) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने ईडन गार्डन्स मे खेले गए आईपीएल 2019 के 29वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को विकेट से हरा जिया। 8 मैचों में ये चेन्नई की सातवीं जीत और 14 पॉइंट्स के साथ के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। कोलकाता से मिले 162 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और ओपनिंग बल्लेबाज शेन वॉटसन एक बार फिर फ्लॉप हुए। 29 रन के स्कोर पर वॉटसन (6 रन) के रूप में चेन्नई को पहला झटका लगा। वहीं अंबाती रायडू भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए। फाफ डु प्लेसिस (24 रन) और केदार जाधव (20) ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। इसके बाद कप्तान एमएस धोनी ने 16 रन का योगदान दिया। बल्ले से चेन्नई की जीत के हीरो रहे सुरेश रैना ने 42 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 16 गेंदों में 5 चौकों मदद से नाबाद 29 रन की तेजतर्रार पारी खेली। 

कोलकाता के लिए पीयूष चावला और सुनील नारायण ने 2-2 वहीं हैरी गर्नी ने 1 विकेट हासिल किया। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने क्रिस लिन के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। लिन ने 51 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से शानदार 82 रन बनाए। उनके अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

Advertisement

चेन्नई के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे इमरान ताहिर,जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 2 और मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट लिया। जबकि एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार