सलामी बल्लेबाजों के शानदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छह विकेट से हरा कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया।

Advertisement

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके 20 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

Advertisement

हैदराबाद कि ओर से जेसन होल्डर ने तीन जबकि राशिद खान ने एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने शानदार शुरूआत की, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। होल्डर ने गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

गायकवाड़ ने 38 गेंदो में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोईन अली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 17 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

मोईन के आउट होने के तुरंत बाद सुरेश रैना भी दो रन बना कर आउट हुए। एक छोड़ से डुप्लेसी टीम की पारी को आगे बढ़ाते रहे पर उन्हें भी होल्डर ने आउट कर सीएसके को करारा झटका दिया।

इसके बाद अंबाती रायुडू और धोनी ने टीम के पारी को आगे बढ़ाया और जीत के करीब ले गए। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में धोनी अपने परिचित अंदाज में छक्का लगाकर सीएसके को मैज जिताया। धोनी ने 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाए जबकि रायुडू ने भी धोनी का साथ देते हुए 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे नाबाद 17 रन बनाए।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरूआत खराब रही, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय दो रना बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलिम्सन और ऋद्धिमान साहा ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच 20 रनों की साझेदारी हुई। विलियम्सन (11) को ड्वेन ब्रावो ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

Advertisement

विलियम्सन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए प्रियम गर्ग भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और सात रन बना कर आउट हो गए।

जडेजा ने साहा को आउट कर के हैदराबाद की पारी को पूरी तरह लड़खड़ा दी। साहा शानदार फॉर्म में लग रहे थे और हैदराबाद की पारी को एक ओर से संभालकर आगे बढ़ा रहे थे। साहा ने 46 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

साहा के अलावा कोई बल्लेबाज भी 20 का आकड़ा पार नहीं कर पाया। इसके बाद अभिषेक शर्मा (18), अबदुल समद (18), जेसन होल्डर (5) रन बनाकर आउट हुए जबकि राशिद खान नाबाद 17 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद दो रन बनाए।

Advertisement

सीएके की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन, ब्रावो ने दो जबकि शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार