IPL 2020: UAE में चल रहे आईपीएल 2020 के बीच, अब यह खबर सामने आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सुरेश रैना (Suresh Raina) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने न केवल सुरेश रैना और हरभजन के नामों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है, बल्कि दोनों खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने की प्रकिया भी शुरू कर दी है।

Advertisement

सुरेश रैना और हरभजन सिंह आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि शुरुआत में सुरेश रैना टीम के साथ दुबई गए थे लेकिन सीएसके कैंप से 13 लोगों के कोरोना के चपेट में आ जाने के बाद अपने परिवार की सेहत की चिंता और कुछ पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने आईपीएल छोड़कर दुबई से दिल्ली लौटने का फैसला किया था।

Advertisement

सुरेश रैना को इस सीजन में खेलने के लिए 11 करोड़ रुपये और हरभजन सिंह को 2 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। लेकिन दोनों को फिलहाल इस सीजन में फ्रेंचाइजी की ओर से कॉन्ट्रैक्ट मनी नहीं दी जा रही है। सुरेश रैना को चेन्नई सुपर किंग्स  ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि हरभजन सिंह को 2018 ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अगर इन दोनों खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया जाता है तो इनके अगले साल आईपीएल में खेलने की संभावना भी काफी कम हो सकती है।  

आईपीएल के अगले सीजन के लिए ऑक्शन होने की संभावना काफी कम है। हालांकि खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मिनी ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में अगर कोई और फ्रेंचाइजी टीम सुरेश रैना और हरभजन सिंह को लेती है तो दोनों ही खिलाड़ी अगले साल आईपीएल में खेल सकते हैं। बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल के सबसे ज्यादा कामयाब बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं बात करें हरभजन सिंह की तो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने से पहले 2017 तक वह मुंबई इंडियस के साथ थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार