शुक्रवार (28 अगस्त) को खबर आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक भारतीय तेज गेंदबाज सहित कुल 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। खबरों के अनुसार यह खिलाड़ी कोई औऱ नहीं तेज गेंदबाज दीपक चाहर है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार अब चाहर को 14 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा और उसके बाद दो कोरोना टेस्ट निगेटिव आने और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ दोबारा जुड़ने की इजाजत मिलेगी।

Advertisement

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के क्वारंटाइन के समत को भी बढ़ा दिया गया है।  

बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों ने चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट को फटकार लगाई है की यूएई उड़ान भरने से पहले चेन्नई में 15 अगस्त से 20 अगस्त के बीच आयोजित 5 दिन के कैम्प के दौरान ही सीएसके के सदस्यों को कोरोना हुआ है।

बीसीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सीएसके मैनेजमेंट को भारत में हाई-रिस्क कोरोना जोन में ट्रेनिंग कैम्प आयोजित ना करने की चेतावनी भी दी थी  लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस छोटे से अभ्यास कैम्प का रखा। दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट का यह कहना है टीम के सदस्यों को कोरोना दुबई एयरपोर्ट पर हुआ है।

साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि हमारे कई बड़े खिलाड़ियों ने बहुत दिनों से क्रिकेट नहीं खेला था जिसके कारण उन्हें दुबई जाने से पहले अभ्यास  कैम्प का आयोजन करना पड़ा।

Advertisement

साथ ही सीएके के अधिकारियों ने कहा है कि देर से अभ्यास शुरू करने के बावजूद वो बीसीसीआई को अपने मैच की तारीख आगे बढ़ने को नहीं कहेंगे। वो खुद को 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार