CSK Probable Playing XI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच मंगलवार, 14 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
धोनी के खेलने पर सस्पेंस: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर संदेह बना हुआ है। वो काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण परेशान हैं और मौजूदा सीजन के शुरुआती चार मुकाबले पहले ही मिस कर चुके हैं। हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि 44 साल के एमएस धोनी ने प्रैक्टिस करने शुरू कर दी है। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ में रिटेन किया है।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए तीन विकल्प: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया है, ऐसे में वो शायद अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि वो अपने इम्पैक्ट प्लेयर को मुकाबले की जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके लिए उनके पास एक या दो नहीं, बल्कि तीन बेहद ही अच्छे विकल्प हैं।
ध्यान दें कि अगर सुपर किंग्स को एक अतिरिक्त बैटर की जरूरत होती है तो वो उर्विल पटेल को खिला सकते हैं, जो कि तूफानी अंदाज़ में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। दूसरी तरफ अगर उन्हें एक स्पिन गेंदबाज जरूरत है तो वो अकील हुसैन और एक तेज गेंदबाज़ की जरूरत पड़ने पर मैट हेनरी को जोड़ सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर - उर्विल पटेल/अकील हुसैन/मैट हेनरी।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।