Akash Madhwal Replaced Ayush Mhatre In CSK Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, CSK ने अपने चोटिल खिलाड़ी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के एक पुराने खिलाड़ी आकाश मधवाल (Akash Madhwal) को अपनी स्क्वाड में चुना है। 

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।"

Advertisement

उन्होंने आकाश मधवाल के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "मधवाल एक राइट-आर्म तेज गेंदबाज़ हैं, जो इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक शानदार पांच विकेट हॉल (5/5) भी दर्ज है जो कि उन्होंने MI के लिए अपने डेब्यू सीजन में Eliminator मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हासिल किया था।" चेन्नई सुपर किंग्स ने आकाश मधवाल को पूरे 30 लाख रुपये में साइन किया है।

गौरतलब है कि 32 साल के आकाश उत्तराखंड के रहने वाले हैं जिनका बेस्ट आईपीएल सीजन साल 2023 में रोहित शर्मा की कैप्टेंसी में देखने को मिला था। ये उनका डेब्यू सीजन भी था जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 8.59 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके पूरे 14 विकेट झटके थे। आकाश के नाम कुल 56 टी20 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, आकाश मधवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार