आईपीएल 2026 का आगाज होने में लगभग एक हफ्ते का समय बचा है और गुजरात टाइटंस की टीम अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर भी आने वाले सीजन में काफी निगाहें होने वाली हैं क्योंकि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर कर दिया गया था और उसके बाद से वो आईपीएल में ही नजर आने वाले हैं ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 का सीज़न शुभमन गिल के लिए एक मंच साबित होगा।

Advertisement

भारतीय चयनकर्ताओं ने गिल की जगह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन को प्राथमिकता दी थी। अंत में चयनकर्ताओं का ये फैसला निर्णायक साबित हुआ और इन दोनों खिलाड़ियों के अहम योगदान की बदौलत भारत ने आखिरकार खिताब अपने नाम किया। पुजारा का मानना ​​है कि आईपीएल गिल को भारतीय टी-20 टीम में वापसी करने का एक मंच देगा।

Advertisement

जियो स्टार पर बात करते हुए पुजारा ने कहा, "टी-20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने की बात शुभमन गिल को निश्चित तौर पर और ज़्यादा प्रेरित करेगी। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए उपयुक्त हैं। अगर उनका आईपीएल 2026 सीज़न अच्छा रहता है, तो वो निश्चित रूप से भारतीय टी-20I टीम में अपनी जगह बना लेंगे। वो टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं और वनडे टीम के भी कप्तान हैं। वो तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अगर उनका सीज़न अच्छा रहता है, तो वो भारतीय टीम की योजनाओं में फिर से शामिल हो जाएंगे।"

आगे बोलते हुए पुजारा ने कहा, "उन पर थोड़ा दबाव ज़रूर होगा क्योंकि वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लेकिन साथ ही, ये उनके लिए एक शानदार मौका है कि वो अपनी बल्लेबाज़ी के उसी अंदाज़ को जारी रखें। उन्हें अपनी रन बनाने की गति को थोड़ा और तेज़ करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि वो इसी चीज़ पर काम कर रहे हैं। ये आईपीएल सीज़न उनके लिए ये साबित करने का सबसे सही मौका है कि वो 150 से 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि गिल की टीम गुजरात टाइटंस 31 मार्च को मुल्लांपुर के नए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार