भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि जडेजा का ODI करियर समाप्त होने की कगार पर है। पुजारा ऐसा क्यों सोचते हैं? उन्होंने इसके पीछे की वज़ह भी साफ शब्दों में बताई है।

चेतेश्वर पुजारा के अनुसार भारतीय चयनकर्ता ODI फॉर्मेट में रविंद्र जडेजा से बेहतर विकल्प अक्षर पटेल को मान रहे हैं। यही वज़ह है बीते समय में जडेजा को लगातार ODI टीम में मौके नहीं दिए गए हैं। रविंद्र जडेजा को न्यूजीलैंड टूर के लिए ODI टीम में भी नहीं चुना गया है।

चेतेश्वर पुजारा बोले, "मुझे लगता है कि अगर भारतीय टीम जडेजा को ODI क्रिकेट में बनाए रखना चाहती तो उन्हें न्यूजीलैंड टूर के लिए जरूर सिलेक्ट किया जाता। मुझे यकीन है कि जडेजा को बता दिया गया होगा कि उन्हें वनडे में जगह क्यों नहीं मिल रही है? दरअसल अक्षर पटेल ODI क्रिकेट में टीम के मुख्य ऑलराउंडर बन चुके हैं। उन्हें जडेजा से ज्यादा मौके भी दिए जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जडेजा की उम्र को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे बात की होगी। मैनेजमेंट ने उनसे कहा होगा कि वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करें, टीम उन्हें ODI में चांस देने के बारे में नहीं सोच रही है। ऐसे में उनका वनडे करियर खत्म हो सकता है। वह T20I से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। मुझे लगता है कि अब उन्हें ODI टीम में शायद ही जगह मिले। 

क्या ODI जडेजा दोबारा खेल पाएंगे?: 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा अभी भी बेहद फिट हैं और बैटिंग-बॉलिंग दोनों से योगदान करने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या उन्हें दोबारा ODI खेलने का मौका मिलेगा या नहीं? चेतेश्वर पुजारा ने इसका भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "जडेजा की शायद टीम में वापसी न हो। लेकिन, अगर कोई प्लेयर चोटिल होता है, तो सबसे पहले जडेजा का ही नाम माइंड में आएगा। क्योंकि, अक्षर पटेल के बाद टीम में उनके जैसा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की दो स्क्वाड चुनी गई है। इन दोनों में ही रविंद्र जडेजा का नाम मौजूद नहीं है। ये लीज़ेंड क्रिकेटर देश के लिए 212 ODI, 91 टेस्ट और 74 टी20 खेलने का अनुभव रखता है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2905 रन बनाए  हैं और 234 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार