इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का चयन किसी भी समय हो सकता है लेकिन टीम का सेलेक्शन होने से पहले ही कहानी दिलचस्प हो गई है। एकतरफ श्रेयस अय्यर के बाहर होने की खबरें आ रही हैं वहीं, दूसरी ओर चेतेश्वर पुजारा ने शतक लगाकर चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

Advertisement

जी हां, पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शतक लगाकर ये बता दिया है कि वो हार मानने वाले नहीं हैं। ये इस रणजी ट्रॉफी सीजन में पुजारा का दूसरा शतक है और ये शतक उस समय आया है जब भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्याओं से जूझ रही है और विराट कोहली जैसा भरोसेमंद खिलाड़ी भी टीम में नहीं है।

Advertisement

 ऐसे में हो ना हो, चयनकर्ता पुजारा की शानदार फॉर्म को मद्देनजर रखते हुए उन्हें बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए चुन सकते हैं। खैर, अगर ऐसा होता है तो ये सवाल भी उठेंगे कि चयनकर्ता फिर से युवा खिलाड़ियों को छोड़कर सीनियर खिलाड़ी के पास क्यों गए हैं। ऐसे में कई सारे सवाल हैं जिनके जवाब हमें आने वाले कुछ घंटों में मिल सकते हैं। अगर पुजारा को एक बार फिर से टीम इंडिया में चुना जाता है तो ये उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट बन सकता है।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस अय्यर बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। अय्यर मध्यक्रम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनकी पीठ में अकड़न और कमर में दर्द की शिकायतों ने उनकी उपलब्धता पर संदेह पैदा कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस के सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “अय्यर ने भारतीय टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ को सूचित किया है कि 30 से अधिक गेंदें खेलने के बाद उनकी पीठ अकड़ जाती है और फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय उन्हें कमर में दर्द महसूस होता है। सर्जरी के बाद वो पहली बार इस समस्या का सामना कर रहे हैं इसलिए उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है। वो बाद में एनसीए जाएंगे।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार