वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) अपने स्टाइल और मैदान के बाहर अपने रंगीन मिजाज के लिए जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के टल जाने के बाद क्रिस गेल सीधा मालदीव में छुट्टियां मनाने चले गए हैं। इस बीच क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह पूरी तरह से नशे में चूर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

क्रिस गेल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह फुल ऑन मस्ती के मूड में हैं। क्रिस गेल के अलावा उनके साथ पूर्व इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन भी नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल काफी मस्ती भरे मूड में नजर आते हैं और बीयर की बोतल से बीयर अपने जूते में डालकर पीते हुए दिखते हैं।

Advertisement

क्रिस गेल को ऐसा करता देखकर लिन और पीटरसन अपनी हंसी नहीं रोक पाते वहीं क्रिस गेल भी जमकर महफिल को एन्जॉय करते हैं। क्रिस गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह केविन पीटरसन के साथ भी शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।

क्रिस गेल नशे में इतना ज्यादा चूर नजर आते हैं कि उन्हें होटल रूम में अपना कमरा तलाशने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि गेल ने अपने रंगीनमिजाजी के चलते सुर्खियां बटोरी हों। क्रिस गेल को अक्सर मैदान के बाहर मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार