वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मंगलवार (31 जनवरी) के दिन क्रिस गेल पंजाब के जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंचे जहां उन्होंने जालंधर की शानदार स्पोर्ट्स मार्केट का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक की भी तारीफ की।

Advertisement

जब क्रिस गेल जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स मार्केट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल भी वहां पहुंचे और उन्होंने गेल का शानदार स्वागत करके उनके साथ कई विषयों पर बात की। गेल ने ना सिर्फ जालंधर बल्कि पूरे पंजाब में खेलों के प्रसार के लिए अंगुराल से कई विषयों पर बात की। गेल के जालंधर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट को एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मार्केट में से एक माना जाता है और इंटरनेशनल स्तर के कई खिलाड़ी जालंधर से ही अपने बैट बनवाते हैं और इंटरनेशनल स्तर पर उन बल्लों से खेलते हैं। क्रिस गेल भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने जालंधर से ही बैट लिया था और इंटरनेशनल स्तर पर उस बल्ले से उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए।

गेल ने जालंधर पहुंचने के बाद खुद ये बात मानी की उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां के बने बल्लों से खेला और कई रिकॉर्ड भी बनाए। गेल से मुलाकात के दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने गेल को बताया कि जालंधर में जल्द ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाने जा रही है। गेल ने इसे एक अच्छा कदम बताया और ये भी कहा कि वो पहली बार जालंधर आए हैं और उन्हें यहां आकर काफी अच्छा महसूस हुआ है। इसके अलावा गेल को पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक का कॉन्सेप्ट भी काफी पसंद आया और उन्होंने इसके लिए मान सरकार की तारीफ भी की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार