यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पारी का पहला छक्का जड़कर इतिहास रच दिया। गेल ने आईपीएल में 350 छक्के पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  गेल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बेन स्टोक्स द्वारा डाले गए आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप-स्केवयर में छक्का जड़कर गेल ने आईपीएल में यह मुकाम हासिल किया है। इस टूर्नामेंट में छक्के जड़ने के मामले में गेल के आपसास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। उनके बाद इस लिस्ट मे दूसरे नंबर पर एबी डी विलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 237 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे पहले 100,150,200,250 और 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही है। सबसे पहले 50 छक्के एडम गिलक्रिस्ट ने पूरे किए थे।  आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही है। उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के जड़े थे।

वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार