14 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में बड़ा इतिहास रचने से चूक गए।

Advertisement

इस मैच में अपने स्वभाव के विपरीत धीमी बल्लेबाजी करते हुए गल ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली। अगर गेल अपनी इस पारी में 3 रन और जोड़ लेते तो वह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाते।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

अब गेल को इस कीर्तिमान को अपने नाम करने के लिए 16 अप्रैल को पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक इंतजार करना पड़ेगा। टी-20 क्रिकेट के किंग मानें जाने वाले क्रिस गेल अब तक ने 289 मैचों में 9997 रन बनाए हैं। रनों के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। टी-20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीवी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 269 मैचों में 7411 रन बनाए हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार