Chris Gayle All Time IPL XI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (7,046 रन) और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल (221 विकेट) जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही में क्रिस गेल ने पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें वो अपनी पसंदीदा आईपीएल इलेवन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने अपनी टीम के ओपनर के तौर पर सबसे पहले खुद को और विराट कोहली चुना।

Advertisement

इसके बाद नंबर-3 के लिए यूनिवर्स बॉस की पसंद मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना रहे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 205 मैचों में 5,528 रन ठोके। टीम के मिडिल ऑर्डर को और भी ज्यादा मजबूत करते हुए क्रिस गेल ने यहां केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो और सुनील नारायण जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को भी जगह दी।

आखिर में अपनी टीम को पूरी करते हुए क्रिस गेल ने भारतीय टीम के दो दिग्गज और अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को चुना। जान लें कि भुवी ने IPL में 198 विकेट चटकाए हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम आईपीएल में पूरे 183 विकेट दर्ज हैं।

ये भी बता दें कि क्रिस गेल खुद आईपीएल के एक बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने साल 2021 में अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेला था, लेकिन इसके बावजूद वो आज भी 142 आईपीएल मैचों में 4,965 रनों के साथ इस टूर्नामेंट के टॉप-10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ये टूर्नामेंट कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसे बड़ी टीमों के लिए खेला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिस गेल की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन: क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार