पोर्ट ऑफ स्पेन, 15 अगस्त | भारत के खिलाफ बुधवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जा रहा वनडे मैच यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल का आखिरी मैच होगा इस बात की अटकलें शुरू से थीं और इस मैच में गेल ने आउट होने के बाद जिस तरह से विदाई ली उससे लगने लगा है कि यह तूफानी बल्लेबाज अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वनडे में 22 गज पर न दिखे। भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में गेल ने 41 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली। खलील अहमद द्वारा फेंके गए 11वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। 

Advertisement

आउट होने के बाद जब गेल वापस पवेलियन जा रहे तब उन्होंने अपने हेलमेट को उतार कर बल्ले के हत्थे पर टांगा और दर्शकों की तरफ बल्ले को दिखाते हुए मैदान से बाहर गए। दर्शकों ने भी खड़े होकर तालियां बजा गेल को विदाई दी। जिस अंदाज में गेल ने विदाई ली उससे लग तो यही रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी वनडे मैच था। 

Advertisement

जब वह आउट हो कर जा रहे तब भारतीय खिलाड़ियों ने भी उनसे हाथ मिलाकर बधाई दी। 

गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में कह दिया था कि भारत के विंडीज दौर के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उन्होंने हालांकि इच्छा जाहिर की थी कि वह भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे में तो मौका दिया, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को जगह नहीं मिली। 

गेल का यह 301वां वनडे मैच था। उन्होंने अपने वनडे करियर में 10, 480 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक और 54 अर्धशतक हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार