आईपीएल के 21वें मुकाबलें में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 123 रन बनाए हैं। हालांकि, पंजाब की पारी के आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन और केकेआर के गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के बीच ज़ुबानी जंग भी देखने को मिली।

Advertisement

केकेआर के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा पारी का आखिरी ओवर करने के लिए आए और जॉर्डन ने इस ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर दो छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। दो छक्के खाने के बाद प्रसिद्ध ने अगली गेंद पर जॉर्डन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

जॉर्डन को स्लोअर बॉल पर बोल्ड करने के बाद कृष्णा जोश से भरे हुए नजर आए और वो पवेलियन जाते हुए जॉर्डन से तू-तू मैं-मैं करते हुए नजर आए। कृष्णा द्वारा शुरू की गई जुबानी जंग में जॉर्डन ने भी बराबर का साथ दिया और वो भी कृष्णा को कुछ बोलते हुए नजर आए। 

देखते ही देखते इन दोनों के बीच कहासुनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो केकेआर को जीत के लिए 124 रनों की दरकार है और अब जीत का दारोमदार बल्लेबाज़ों पर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार