भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बनने के बाद रमेश पवार ने कहा है कि वह टीम को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement

पवार पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन की जगह महिला टीम के कोच बनाए गए हैं। कोच बनने के बाद पवार ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। सीएसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद।"

Advertisement

रमन ने पवार ने बधाई देते हुए कहा, "महिला टीम का कोच पर आपको शुभकामनाएं। महिला टीम की खिलाड़ियों को आपके नेतृत्व में खेलते देखने के लिए उत्सुक हूं।"

बीसीसीआई और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने गुरुवार को रमन की जगह पवार को महिला टीम का कोच नियुक्त किया था। इस पद के लिए बीसीसीआई के पास 35 से ज्यादा आवेदन आए थे। लेकिन बोर्ड ने पवार को उपयुक्त उम्मीदवार चुना। पवार ने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार