18 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड और पाकिस्तापन के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डेब्यूs कर रहे कोलिन डी ग्रांडहोम ने इतिहास रच दिया। ग्रांडहोम ने पाक टीम के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट लिए। जिसके चलते मेहमान टीम पाकिस्ताहन सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई।  सलमान खान नहीं यह अभिनेता निभाएगा कपिल देव का किरदार.

Advertisement

डैब्यू टेस्ट मैच में यह किसी न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड एलेक्जें डर मोइर के नाम था जिन्होंने 1951 में क्राइस्टचर्च में ही इंग्लैंंड के खिलाफ 155 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा वह कीवी टीम के आठवें ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए हैं। 84 साल में टीम इंडिया के साथ पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

ग्रांडहोम ने अजहर अली(15), बाबर आजम (7), यूनिस खान (2), असद शफीक (16), सोहैल खान (9) और राहत अली (0) को अपना शिकार बनाया। ग्रांडहोम ने दूसरे दिन कुल 16 ओवर डाले जिसमें 5 मेडन रहे। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूमजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। VIDEO: अश्विन ने डकेट और जो रूट को अपनी घूमती गेंद पर फंसा कर इस तरह से भेजा पवेलियन..

इस टेस्ट् का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था। 2012 में न्यूजीलैंड के लिए इंटरेशनल करियर की शुरुआत करने वाले ग्रांडहोम ने अपने 83 फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ एक बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। VIDEO: मोहम्मद शमी ने तोड़ी विकेट, एलेस्टर कुक रह गए हक्के बक्के

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार