लंदन, 25 अप्रैल | राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी अगर बर्मिघम को मिलती है तो इन खेलों में पुरुष क्रिकेट की वापसी हो सकती है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, डरबन ने वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खेलों की मेजबानी के लिए ब्रिटेन सरकार ने बर्मिघम को नीलामी के लिए आमंत्रित किया है। 

Advertisement

डरबन में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। वार्विकशयर के मुख्य र्कायकारी अधिकारी और बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों की निलामी कंपनी के सदस्य नील स्नोबाल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका मकसद आईसीसी और ईसीबी के साथ मिलकर क्रिकेट को शामिल करने का है। क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। 

Advertisement

मैच एजबेस्टन और वर्सेस्टशायर के न्यू रोड होम में होंगे। मेजबानी की रेस में सिर्फ बर्मिघम ही शामिल नहीं है। इसमें कनाडा, मलेशिया और आस्ट्रेलिया के शहर भी हैं। लीवरपूल ने भी मेजबानी में अपनी रुचि जाहिर की है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

नीलामी के लिए ब्रिटेन सरकार के पास आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल है। इस पर अंतिम फैसला जुलाई में लिया जाएगा। ईसीबी ने पहले भी इन खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए अपना समर्थन दिया है लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से समर्थन मिलना तय नहीं है। इंग्लैंड 2022 में भारत की मेजबानी करेगा जिससे उसके इन खेलों में भाग लेने की संभावना ज्यादा है। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रमंडल सदस्य इसके लिए हां कहें या दूर की कौंड़ी लगता है। 

मलेशिया में 1998 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने अपनी टीम नहीं भेजी थी। यह पहला मौका था जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका। इन खेलों में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाना वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार