Joe Root 23000 International Runs: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले से पहले रूट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 22,997 रन दर्ज थे और ऐतिहासिक 23 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ तीन रन की जरूरत थी। इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रूट ने दिलशान मदुशंका की गेंद पर चौका जड़ते ही यह खास मुकाम हासिल कर लिया।

इस उपलब्धि के साथ जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रन पूरे करने वाले अब दुनिया के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। वहीं, रूट इंग्लैंड की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

इतना ही नहीं, जो रूट पारियों के हिसाब से सबसे तेज 23000 इंटरनेशनल रन पूरा करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे यह रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पास था, जिन्होंने 522 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर 34,357 रन के साथ सबसे आगे हैं। विराट कोहली 28,359 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा का नंबर आता है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 664 मैच, 782 पारियां, 34,357 रन
  2. विराट कोहली (भारत) – 562 मैच, 629 पारियां, 28,359 रन
  3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 560 मैच, 668 पारियां, 27,483 रन
  4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 652 मैच, 725 पारियां, 25,957 रन
  5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 519 मैच, 617 पारियां, 25,534 रन
  6. राहुल द्रविड़ (भारत) – 509 मैच, 605 पारियां, 24,208 रन
  7. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 594 मैच, 666 पारियां, 28,016 रन
  8. जो रूट (इंग्लैंड) – 394 मैच, 521 पारियां, 23,000 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

जो रूट के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 169 टेस्ट मैचों में 14,278 रन बनाए हैं। इसके अलावा 193 वनडे मैचों में उनके नाम 7,829 रन और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 893 रन दर्ज हैं। इस तरह रूट ने कुल 394 इंटरनेशनल मैचों की 521 पारियों में 23 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार