20 नवंबर। भारत के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर शतक जमाकर इतिहास रचने वाले भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव ने सगाई कर ली है। एक निजी समारोह के अंतर्गत जयंत यादव ने सगाई की।
Advertisement
जयंत यादव की होने वाली वाइफ का नाम दिशा है। आपको बता दें कि टेस्ट में शानदार डेब्यू करने के बाद जयंत यादव फिर अपने करियर में कमाल नहीं कर पाए और टीम इंडिया से बाहर हो गए। साल 2016 में जयंत यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 9वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 104 रनों की पारी खेली थी।
जयंत यादव ने भारत के लिए 4 टेस्ट मैच खेले और एक वनडे मैच अपने करियर में अबतक खेले हैं। इसके साथ - साथ आईपीएल में जयंत दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) की टीम का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल में जयंत यादव ने अबतक 12 मैच खेले हैं।