एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब जीतने में कामयाबी पाई। जहां पाकिस्तान को उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए सराहा गया, वहीं उन्हें उनकी फील्डिंग के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। पाकिस्तान के शादाब खान फाइनल में भानुका राजपक्षे के दो कैच लेने से चूक गए और बाद में भानुका राजपक्षे ने 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और नाबाद रहे। 

Advertisement

पाकिस्तान की निराशाजनक फील्डिंग के कारण सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी एक ऐसा मीम शेयर किया है जिसमें पाकिस्तान की फील्डिंग का मजाक उड़ाया गया है। फोटो में दिखाया गया है कि 'मुगल युग' की पोशाक पहने एक व्यक्ति क्रिकेट की गेंद को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। 

फोटो में लिखा है, 'मुगल युग में एक पाकिस्तानी फील्डर की पेंटिंग।' इस फोटो को शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा है कि उन्हें यह तस्वीर व्हाट्सएप पर मिली है। मंगलवार को शेयर किए गए इस ट्वीट को अब तक 8.5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

Advertisement

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी फ़ाइनल में ड्राप कैच का वीडियो शेयर कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मज़ाक उड़ाया जिसमें आसिफ अली और शादाब ख़ान आपस में कैच पकड़ने के लिए भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को भी फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार