टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दिवाली पर फैंस को संदेश दिया और पटाखे ना जलाने की अपील की। इस अपील के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कांग्रेस के प्रवक्ता उदित राज भारतीय कप्तान के समर्थन में सामने आए। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने विराट कोहली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

Advertisement

उदित राज ने ट्वीट कर लिखा, 'अनुष्का को अपने कुत्ते विराट कोहली को सम्भालने की ज़रूरत नहीं है। कुत्ता से ज़्यादा वफ़ादार कोई नही। कोहली ने तुम लुच्चे ,लफ़ंगों और मूर्खों को सीख दी थी कि प्रदूषण से मानवता ख़तरे में हैं। तुम लोगों का डीएनए चेक कराना पड़ेगा कि तुम यहाँ के मूल निवासी हो कि नहीं?'

Advertisement

उदित राज ने आगे लिखा, 'विराट कोहली के सुझाव का स्वागत  लेकिन कुछ दुष्टों ने ट्वीटर पर भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दी। हैरान हूँ कि सरकार ये सब देख रही जैसे कि मौन सहमति हो। इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही अभी तक नही हुई। ये इंसान नही हो सकते। कुत्ते को भी बुरा कह रहे हैं। कुत्ता से ज़्यादा वफ़ादार कोई नही।'

बता दें कि विराट कोहली ने वीडियो संदेश में कहा था कि, 'आप सभी को मेरी ओर से दीपावली की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको खुशियां, शांति और समृद्धि दे। प्लीज याद रखिए कि इस दिवाली पटाखे ना जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और प्यार करने वालों के साथ घर पर इस त्योहार का आनंद लें। दीया जलाकर इस त्योहार को मनाएं और खुश रहें।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार