लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में एक बड़ा विवाद देखने को मिला जब KKR के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दे दिया गया। इस फैसले के बाद मैदान पर जबरदस्त ड्रामा हुआ। रघुवंशी ने नाराजगी जताई, वहीं टीम मैनेजमेंट भी अंपायर से बहस करता नजर आया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Advertisement

इकाना स्टेडियम, लखनऊ में रविवार (26 अप्रैल) को खेले जा रेह आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में यह घटना KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब प्रिंस यादव की गेंद को रघुवंशी ने मिड-ऑन की ओर खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, उनके साथी  कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया।

Advertisement

रघुवंशी जब क्रीज की ओर लौट रहे थे, उसी दौरान फील्डर ने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया। लेकिन इसी बीच रघुवंशी ने सीधी लाइन में भागने के बजाय थोड़ा घूमकर (U-turn) क्रीज की ओर जाने की कोशिश की, जिससे उनका शरीर गेंद और स्टंप्स के बीच आ गया।

थ्रो आते वक्त गेंद उनके पैर से टकराई और इसी पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की अपील कर दी। ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा। कई एंगल से रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने माना कि रघुवंशी ने जानबूझकर अपनी रनिंग लाइन बदली, जिससे गेंद को रोकने की कोशिश हुई। इसके बाद उन्हें 9 रन के स्कोर पर आउट दे दिया गया। इस फैसले से रघुवंशी काफी नाराज दिखे। वह गुस्से में बैट और हेलमेट फेंकते हुए पवेलियन लौटे। वहीं KKR के हेड कोच अभिषेक नायर भी इस फैसले से खुश नहीं दिखे और उन्होंने मैदान के बाहर चौथे अंपायर से लंबी बहस की।

VIDEO:

इस घटना ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड जैसे नियम पर फिर से बहस छेड़ दी है, जहां खिलाड़ी के इरादे (intent) को लेकर अक्सर विवाद खड़े हो जाते हैं।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): टिम सेफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार