Devon Conway, Henry Nicholls, Rachin Ravindra Scores 150-Plus: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र ने बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मिलकर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया। तीनों बल्लेबाज़ों ने अपनी-अपनी पारी में गज़ब का दमखम दिखाया और टीम को रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन से न्यूज़ीलैंड ने न सिर्फ मैच पर पकड़ मजबूत की, बल्कि एक दुर्लभ माइलस्टोन भी हासिल कर लिया।

Advertisement

बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों ने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। पहले दिन 174/1 से आगे खेलते हुए शुक्रवार, 8 अगस्त को कीवी टीम ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर 601 रन बना डाले और दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 476 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

डेवोन कॉनवे ने 245 गेंदों पर 153 रन ठोके, जिसमें 18 चौके शामिल रहे। उन्हें ब्लेसिंग मुजारबानी ने आउट किया। इसके बाद हेनरी निकोल्स (150*) और रचिन रवींद्र (165*) ने नाबाद शतक लगाकर पारी को और भी मजबूत किया। खास बात यह रही कि रवींद्र ने सिर्फ 104 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और आख़िर में 35 गेंदों पर 65 रन और जोड़ दिए।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब न्यूज़ीलैंड के तीन बल्लेबाज़ों ने एक ही पारी में 150+ रन बनाए। दुनिया में यह कारनामा सिर्फ दो टीमों ने पहले किया था इंग्लैंड (1938) और भारत (1986)।

टेस्ट इतिहास में एक पारी में तीन बल्लेबाज़ों के 150+ रन 

  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – 1938
  • भारत बनाम श्रीलंका – 1986
  • न्यूज़ीलैंड बनाम ज़िम्बाब्वे – 2025
Also Read: LIVE Cricket Score

दिन का खेल न्यूज़ीलैंड के लिए पूरी तरह एकतरफा रहा। ज़िम्बाब्वे की ओर से मुजारबानी ने 101 रन और विंसेंट मासेकेसा ने 104 देकर 1-1 विकेट लिया, जबकि बाकी गेंदबाज़ों के खाते में कुछ नहीं आया। सात अलग-अलग गेंदबाज़ों को आज़माने के बाद भी कीवी रनगाड़ी को रोक पाना असंभव हो गया। पूरे दिन में न्यूज़ीलैंड ने 427 रन बनाए और सिर्फ दो विकेट गंवाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार