साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश (Corbin Bosch Debut ) ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया। डेब्यू टेस्ट खेल रहे बॉश ने पहले गेंदबाजी में 63 रन देकर 4 विकेट लिए, फिर नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन की पारी खेली।

Advertisement

बॉश साउथ अफ्रीका के 135 साल के टेस्ट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच पर गेंदबाजी में चार या उससे ज्यादा विकेट और बल्लेबाजी में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उन्होंने 46 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो टेस्ट डेब्यू पर किसी साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर द्वारा जड़ा गया सबसे तेज अर्धशतक है। 

Advertisement

इसके अलावा टेस्ट डेब्यू में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बॉश ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने श्रीलंका के मिलन रत्नायके और भारत के बलविंदर संधू को पीछे छोड़ा। मिलन ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर 72 रन औऱ बलविंदर ने 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में टेस्ट डेब्यू पर 71 रन की पारी खेल थी। 

एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 213 रन था। फिर बॉश की तूफानी पारी के दम पर टीम ने 301 रन बनाए और साउथ अफ्रीका पर पहली पारी में 90 रन की अहम बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका के लिए उनसे ज्यादा 89 रन की पारी एडेन मार्करम ने खेली।

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने 3-3 विकेट, आमेर जमाल ने 2 विकेट, मोहम्मद अब्बास और सईम अयूब ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद पाकिस्तान टीम ने कामरान गुलाम (54) के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 211 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार